फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 21 Jan 2019 10:50 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों का  प्रदर्शन
monkey shimla - फोटो : demo
आलीपुर खेड़ा (मैनपुरी)। कस्बे में बंदरों का उत्पात दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। बंदर आए दिन किसी ने किसी पर हमला बोलकर घायल कर देते हैं। सोमवार को परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की। बढ़ते उत्पात से लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा में बंदरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह सिर्फ लोगों से खाने पीने की चीजें ही नहीं छीनते, बल्कि हमलाकर घायल भी कर देते हैं। बीते कुछ दिनों से उत्पात काफी बढ़ गया है। बच्चों से लेकर बड़े तक बंदरों के हमले में घायल हुए हैं।
विज्ञापन


कस्बा निवासी मोहनी देवी, रोहिणी, अनीता शाक्य, सलोनी राजपूत, सीता सहित कई लोग बंदरों का शिकार बन चुके हैं। सोमवार को स्थानीय लोगों का सब्र जब जवाब दे गया तो प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। वन विभाग से उत्पाती बंदरों को पकड़ने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि बंदरों के हमले में घायल अनीता शाक्य की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज शाक्य, राजीव शाक्य, प्रमोद राजपूत, रजिया, रतनेश शाक्य, रनवीर शाक्य, करुणानिधि पांडेय, नीरव पांडेय, प्रमोद सक्सेना, शहवान अली, जैनुद्दीन, प्रदीप यादव, रामसेवक, रंजीत वर्मा, संजय सेठी, राजवीर यादव, गुड्डू यादव, राकेश राठौर, रियासुद्दीन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed