{"_id":"5c1fcb4bbdec22572a20e0d9","slug":"121545587531-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। कोतवाली जलेसर क्षेत्र के गांव हसन अलीपुर बसई में शनिवार रात हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर कई दिनों से आर्थिक तंगी से परेशान था।
कोतवाली जलेसर क्षेत्र के गांव हसन अलीपुर बसई निवासी हिस्ट्रीशीटर शिवशंकर उर्फ नैना (35) कई दिनों से आर्थिक तंगी से परेशान था। शनिवार देर रात वह कमरे में सोने चला गया और देर रात बंद कमरे में फांसी लगा ली। रविवार सुबह जगार होने पर परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो शिवशंकर का शव फंदे पर झूल रहा था। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने कमरे के किवाड़ तोड़कर शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक 10 वर्ष पूर्व गांव बसई में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और जमानत पर चल रहा था। वहीं मृतक के खिलाफ कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी रश्मि ने बताया कि आलू की फसल में नुकसान होने के बाद से ही परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मामले में मृतक की पत्नी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला जलेसर कोतवाली में दर्ज कराया है।