{"_id":"5c1d0242bdec22571875b459","slug":"121545404994-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान सभा में गूंजा डूडा में भ्रष्टाचार का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान सभा में गूंजा डूडा में भ्रष्टाचार का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर विकास मंत्री के समक्ष जब डूडा में हो रहे भ्रष्टाचार का मामला रखने पर भी लगाम न लगी तो विधायक ने यह मामला विधानसभा में उठाया है। बलदेव विधायक ने डूडा में भ्रष्टाचार के मामले को उठाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनके द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत गंगाजल परियोजना के तहत बलदेव के किसानों को भी पेयजल दिए जाने की मांग उठाई है।
बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने 21 दिसंबर को विधानसभा में पीओ डूडा सतीश कुमार सिंह, जेई अजीत कुमार तथा मिशन मैनेजर मनीष वर्मा पर आवास योजनाओं तथा अन्य सरकारी योजनाओं में धन वसूली तथा भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया है। उनके द्वारा तीनों का मथुरा से स्थानांतरण तथा मामले की जांच की मांग की है।
वहीं भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार की पेयजल योजना नमामि गंगे के अपूर्ण होने पर दुख प्रकट किया है तथा मांग की है कि इस योजना के लिए बलदेव के जिन किसानों से जमीन ली गई थी उन्हें तुरंत पेयजल की सुविधा मुहैया कराई जाए।