{"_id":"5c128ad442c7925d4f6f0a84","slug":"121544719060-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल सुरक्षा में नहीं होने दी जाएगी लापरवाही। डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल सुरक्षा में नहीं होने दी जाएगी लापरवाही। डीआरएम
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
train shimla
कासगंज। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि रेल की सुरक्षा में कतई लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। संरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर रेल प्रशासन बेहद सतर्क है। प्लेटफार्म नंबर एक से सभी ट्रेनों का आवागमन शुरू किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर एक पर जल्द ही फ्यूल प्वाइंट एवं वाटर प्वांइट बनाया जाएगा।
नगर के रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने के संबंध में डीआरएम ने कहा कि यदि ओवरब्रिज के निर्माण में राज्य सरकार सहयोग करेगी तो रेलवे इस दिशा में आगे कदम बढ़ाएगी। अहरौली रेल फाटक पर अंडरपास बनाने की योजना है। इस संबंध में प्रस्ताव जा चुका है। कुछ दिन पूर्व कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पर हुई रेल पटरी के टूटने एवं मालगाड़ी पलटने की घटना के परिपेक्ष में संरक्षा परखने के लिए वे यहां पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुलियों को विश्राम करने के लिए पार्सल हाउस के बराबर स्थान देने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर एटीएम की स्थापना शीघ्र कराने के भी संकेत दिए। इस दौरान सीनियर डीओएम अनूप कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम नीतू सिंह, रामखिलावन, सीएल शाह, डा. अरुण खन्ना, रितेश गुप्ता, सुमित गर्ग, अजय कुमार सिंह, रंजीत सिंह अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह, सुजीत कुमार झा, डीके शर्मा आदि मौजूद रहे।