{"_id":"5bfc39c2bdec2241b95b2b60","slug":"121543256514-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस है आपके साथ, न छिपाएं कोई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस है आपके साथ, न छिपाएं कोई बात
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत शहर के तपस्थली पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। एक शिक्षक के रूप में एएसपी ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही पुलिस सुरक्षा की जानकारी दी।
सोमवार को भोगांव रोड स्थित तपस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस फोर्स में शामिल प्रत्येक व्यक्ति आपके बीच का ही है। इसलिए पुलिस से झिझक कैसी, छात्राओं की अगर कोई समस्या है, तो वह पुलिस से खुलकर कहें। पुलिस उनकी तत्काल मदद करेगी।
उन्होंने कहा कि परेशानी में छात्राएं डायल-100 और महिला हेल्पलाइन 1090 की मदद से तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति छात्राओं को परेशान करता है, तो वे 1090 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उनका नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
इस नंबर पर की गई शिकायत की काउंसलिंग कराई जाएगी। यदि इसके बाद भी संबंधित व्यक्ति नहीं मानता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर विमलेश कुमार, प्रबंधक शशि वशिष्ठ ने एएसपी का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। साथ ही छात्राओं को जागरूक होकर जीने की सीख दी।