{"_id":"5bdf36a1bdec2269927590cb","slug":"121541355169-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टो - त्योहार पर मिलावट खेल, छैना से भरे टब में पड़े थे कीट-पतंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टो - त्योहार पर मिलावट खेल, छैना से भरे टब में पड़े थे कीट-पतंगे
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/जसराना/खैरगढ़। दिवाली के त्योहार को देखते हुए मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को छापेमारी की। त्योहार के लिए तैयार हो रही दूषित मिठाइयों को भी टीम ने नष्ट कराया। कार्रवाई से मिलावटखोरो में हडकंप मचा रहा।
टीम ने गांव नगला हरी में छैना निर्माण इकाई पर पुलिस बल के साथ छापा मारा। मौके पर बड़ी मात्रा में छैना मिठाई भंडारित की। दो भगोने में करीब एक क्विंटल छैना थे, जिसमें मरे हुए कीट-पतंगे पड़े थे। टीम ने नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। साथ ही एक क्विंटल छैना को नष्ट कराया। खैरगढ़ स्थित सईद मियां की सोनपापड़ी की मिठाई निर्माण का निरीक्षण किया।
टीम ने नमूना जांच को भेजा है। मुस्तफाबाद स्थित मेसर्स विशाल किराना स्टोर से अजंता सोया लिमिटेड द्वारा निर्मित ध्रुव ब्रांड के वनस्पति का नमूना जांच के लिए भेजा है। नगला हरी स्थित गाड़ी बोलेरो में दूध एकत्रित किया जा रहा था। गाड़ी मालिक नरेंद्र पुत्र रमेशचंद्र से दूध का नमूना लिया। मिलावटी सरसों की तेल शिकायत प्राप्त होने पर सलेमपुर खुटियाना गांव में विक्रेता महेशचंद्र गुप्ता द्वारा संचालित तेल पिराई केंद्र से सरसों के तेल का नमूना लिया। 40 किलोग्राम तेल को सीज कर दिया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह, संतोष कुमार, अनिल कुुुुमार, रविभान सिंह शामिल रहे।