{"_id":"5b54c20a4f1c1b07788b567a","slug":"121532281354-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया एलान, सोरों को करेंगे पर्यटन के रूप में विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया एलान, सोरों को करेंगे पर्यटन के रूप में विकसित
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सीएम योगी ने एटा की जनसभा में फिर से सोरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का अपना इरादा जताया है। सीएम सोरों तीर्थस्थल को पवित्र और अच्छा स्थान मानते हैं। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उनके इरादे से सोरों के लोगों में खुशी है। उनके ऐलान से सोरों के लोगों को एक उम्मीद बंधी है। हालांकि लोगों का कहना है कि योगी जी एलान को अमलीजामा भी पहनाएं और सोरों को तीर्थस्थल घोषित करेंगे।
सोरों के लोगों की जनभावनाओं को देखते हुए अमर उजाला ने पिछले वर्ष अगस्त माह में सोरों की धार्मिक, पौराणिक धरोहरों का श्रंखलाबद्ध प्रकाशन कर तीर्थस्थल बनाने की मांग का अभियान चलाया था। इस अभियान की गूंज सीएम तक पहुंची। सोरों के अखंड आर्यावर्त संघ लगातार आंदोलन कर रहे हैं। वहीं नगरपालिका ने भी तीर्थस्थल की मांग करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा। भाजपा संगठन की ओर से लगातार सीएम को पत्र भेजकर मांग की गई। प्रभारी मंत्री को भी तीर्थस्थल घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे गए। अब सोरों तीर्थस्थल सीएम योगी आदित्यनाथ की जुबान पर है। दो माह पहले जब वे कासगंज आए तब भी उन्होंने सोरों का जिक्र करते हुए जिलाधिकारी से यहां की विकास योजना को तैयार करने के लिए कहा था। आज जब वे एटा पहुंचे तो उन्होंने जनसभा के मंच से सोरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का इरादा सार्वजनिक रूप से जता दिया। इससे सोरों के लोगों मे खुशी पनपी है। रविवार की सायं सोरों के लोगों को जब सीएम की सोरों के पर्यटन स्थल के रूप में विकास करने की घोषणा सुनने को मिली तो लोग खुश हो गए और लोग सीएम का शुक्रिया जताने लगे। लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। अब सोरों के लोग यह जानना चाहते हैं कि सीएम कब अपनी घोषणा पूरी करने के लिए यहां आएंगे।
डीपीआर किया जा रहा तैयार- जिलाधिकारी
कासगंज। जिले के सोरों सूकरक्षेत्र के विकास के लिए शासन के निर्देश पर डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इस पर काम तेजी से चल रहा है। डीपीआर तैयार होने के बाद शासन स्तर से इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में आकर ही सीएम करेंगे घोषणा- पूर्णेंद्र
कासगंज। भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एटा की जनसभा में सोरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही है। अभी तीर्थ स्थल घोषित नहीं किया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री जिले में आगामी समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करेंगे ऐसी आशा की जा रही है।