{"_id":"5b180a2c4f1c1ba46e8b6ae1","slug":"121528302124-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को गए युवक को मारी गोली, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच को गए युवक को मारी गोली, रेफर
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली/ दरियावगंज।
थाना गांव में देर शाम शौच को गए एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
राधे (30) पुत्र बनबारी निवासी थाना गांव देर सांय शौंच के लिए राजपाल के बाग की ओर गया। वहां पहले से ही घात लगाए कल्लू व उसके पिता वीरपाल ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसके चार गोली लगी हैं। गोलियों की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जब राधे के गोली लगने की जानकारी हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर परिवारीजन भी मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राधे के भतीजे की भी हत्या हो चुकी है। 14 सितंबर को उसके भतीजे की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड के तीन आरोपी इस समय जेल में हैं। चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी।