फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मजदूरों को लेकर जा रहा कैंटर पलटा, दो की मौत, 41 घायल

मजदूरों को लेकर जा रहा कैंटर पलटा, दो की मौत, 41 घायल

Thu, 31 May 2018 11:26 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों को लेकर जा रहा कैंटर पलटा, दो की मौत, 41 घायल
मजदूरों को लेकर जा रहा कैंटर पलटा, दो की मौत, 41 घायल - फोटो : अमर उजाला
एटा। भट्ठा मजदूरों को लेकर अलीगढ़ के बाजीदपुर से महोबा जा रहा कैंटर मलावन के मधूपुरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

अलीगढ़ के बाजीदपुर में लाला का ईंट भट्ठा है। जहां महोबा थाना श्रीनगर के गांव बिलाखी निवासी करीब 70 श्रमिक मजदूरी करते हैं। काम समाप्त होने के बाद बुधवार रात को सभी मजदूर कैंटर में सवार होकर घर लौट रहे थे। देर रात कैंटर चालक नूरआलम निवासी अतरौली अलीगढ़ वाहन लेकर मलावन क्षेत्र के मधूपुरा के पास पहुंचा था। उसी समय अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। अचानक कैंटर पलटने से उसमें सवार सभी लोग नीचे दब गए। घटना को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और लोग बचाव कार्य करते हुए पुलिस को घटना की सूचना देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकलवा कर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दस लोगों को गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया, यहां उपचार के दौरान भारती (3) पुत्री मिहीलाल और गनेशी (40) पत्नी उमरावसिंह निवासी बिलखी थाना श्रीनगर महोबा की मौत हो गई।
विज्ञापन

-------
ये लोग हुए घायल
एटा। कैंटर पलटने से हरिशंकर, पूनम, ब्रजलाल, रामजीत, लाखनसिंह, ओमा पत्नी ब्रजलाल, रानी, मिहीलाल, नीलम, तारासिंह, धनीराम, अर्जुन, कृपाल, मनमोहन, मगन, रामचरन, देवसिंह, वृंदावन, आशा, धर्मपाल, कैलाश, सुमेरसिंह, हरगोविंद, ज्ञानसिंह, रोहिनी, रोशनी, राकेश, अखिलेश, लाडकुंवर, शीला, विमलेश, पुष्पा, माया, रामकुमारी, प्रीती, संगीता, रजनी, रुकमनी, रिंकी पुत्री भूरा, पूजा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बाइक भिड़ंत में छह लोग घायल
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव पहरई समीप आमने-सामने से दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार कौशलेंद्र पुत्र गिरीश और ज्ञानदेवी पत्नी सुभाष निवासी नगला लक्ष्मन और दूसरी बाइक पर सवार कृपाल पुत्र गेंदालाल और उसकी पत्नी रीना, पुत्र शिवम एवं राजेश निवासी कीलरमऊ बागवाला घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed