{"_id":"5af087904f1c1b350a8b89b6","slug":"121525712784-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख की गैर प्रांतीय शराब के साथ दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 लाख की गैर प्रांतीय शराब के साथ दो दबोचे
Updated Mon, 07 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हरियाणा से बिहार जा रही 18 लाख कीमत की गैर प्रांतीय अंग्रेजी शराब पिलुआ पुलिस ने बरामद कर ली। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों को ट्रक सहित पकड़ लिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया है।
प्रेसवार्ता में एएसपी क्राइम ओपी सिंह ने बताया कि देर रात पिलुआ पुलिस ने भदवास बार्डर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान को गैर प्रांतीय शराब ट्रक में जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने नगरिया मोड़ के पास एक ट्रक को पकड़ लिया।
तलाशी में ट्रक से गैर प्रांतीय शराब की 385 पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक में सवार सकील पुत्र जान मोहम्मद और रफीक पुत्र आजाद निवासी अलालपुर थाना नूह जिला मेवात हरियाणा को पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये है। आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा से शराब ट्रक में रखकर बिहार ले जा रहे थे। उन्हें शराब को बिहार पहुंचाने के लिए 35-35 हजार रुपये दिए गए थे।