{"_id":"5ae1fda74f1c1b9f098b6b76","slug":"121524759975-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा कर बदायूं से हासिल किया रायफल लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा कर बदायूं से हासिल किया रायफल लाइसेंस
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
एके राइफल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज।
पटियाली की ग्राम पंचायत कुतुबपुर सराय के ग्राम बल्लिया के एक ग्रामीण ने धोखाधड़ी करके बदायूं से रायफल का शस्त्र लाइसेंस हासिल कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्रजेश कुमार पुत्र सियराम निवासी बल्लिया कुतुबपुर सराय पटियाली ने त्रिमल सिंह निवासी नगला गिरधारी ने फर्जी तरीके से बदायूं जनपद से रायफल का लाइसेंस हासिल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उसका आरोप है कि त्रिमल सिंह अपराधी किस्म का है। उसने 18 जुलाई 2013 को अपना अस्थाई पता मोहल्ला राज नगर निकट मंडी समिति दर्शाकर लाइसेंस हासिल कर लिया है।
उसके खिलाफ थाना अमापुर में वर्ष 2006 में हत्या, सोरों वर्ष 2009 में गैर इरादतन हत्या सहित अन्य मामले दर्ज हैं। इसके अलावा फर्रुखाबाद जनपद में भी इसके खिलाफ मामला दर्ज है। वह अपनी रायफल के बल पर वह ग्रामीणों को डराता धमकाता है।उसने बदायुं पुलिस व प्रशासन को गुमराह करके शस्त्र लाइसेंस हांसिल किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।