फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गेहूं खरीद पर रखेंगे अ धकारी नजर

गेहूं खरीद पर रखेंगे अ धकारी नजर

Mon, 23 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद पर रखेंगे अ धकारी नजर
12 दिन में हुई मात्र 5381 क्विंटल गेहूं की खरीद - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

शासन की गेहूं खरीद योजना का लाभ किसानों को दिलाने के लिए अब अधिकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। 27 बिंदुओं पर अपनी निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करके डीएम को सौंपनी होगी।

गेहूं खरीद के लिए जिले में 49 केंद्र निर्धारित किए गए है। गेहूं खरीद के लिए निर्धारित की गई एजेंसियों की लापरवाही सामने आ रही है। किसानों को अपनी उपज का पर्याप्त मूल्य नहीं मिल पा रहा। शासन से खरीद पर पूरी नजर रखने के निर्देश मिलने के बाद डीएम आरपी सिंह ने 14 अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की हैं।
विज्ञापन


जनपद की तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तीनों तहसीलदार, अमापुर, गंजडुडवारा, पटियाली के खंड विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक निबंधक आयुक्त सहकारिता, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, अपर जिला सहकारी अधिकारी पटियाली को नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी सप्ताह में क्रय केंद्रों का दो बार निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को केंद्रों के खुलने की स्थिति, आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान की स्थिति, केंद्र पर घटतौली, बिचोलियों की शिकायत तो नहीं है, निरीक्षण के समय उपस्थित किसानों की शिकायत या सुझाव सहित 27 बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार करके प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी को सौंपनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed