{"_id":"5adcc12d4f1c1b350a8b5e97","slug":"121524416813-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का डंडा
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर के लिए अतिक्रमण नासूर बन चुका है। मुख्य मार्ग से लेकर प्रमुख मार्ग अतिक्रमण का दंश झेल रहे हैं। अतिक्रमण के चलते आए दिन लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार कार्रवाई और चेतावनी के बाद भी शहर के मार्ग अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं। लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शहर के मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर नगर पालिका का जमकर डंडा चला। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों के साथ नगर पालिका को पहली बार सख्ती से निपटते देखा गया। अतिक्रमणकारियों को मौके पर ही दंडित कर जुर्माना भी वसूला गया।
नगर पालिका परिषद ने रविवार दोपहर पालिका कर्मचारियों के लाव-लश्कर के साथ जेसीबी को लेकर मुख्य मार्ग जीटी रोड पर अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ना शुरू किया। माया पैलेस होटल के सामने से अलीगंज तिराहा और अलीगंज रोड तक पालिका की जेसीबी ने जमकर कहर बरपाया। अतिक्रमण को जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही पालिका अधिकारियों ने मौके पर ही जुर्माना वसूल कर रसीद काटी।
इस कार्रवाई के दौरान पालिका प्रशासन ने राजनीतिक लोगों के होर्डिंग्स को भी नहीं छोड़ा। पालिका प्रशासन की कार्रवाई से सहमे कई व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। व्यापारी अपने सगे-संबंधियों को भी मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए फोन और सूचना देते नजर आए। रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत करीब 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
पालिका प्रशासन ने बिल्डिंग मैटेरियल का काम करने वाले व्यापारियों से गिट्टी, चंबल, मोरंग, बालू सड़क पर डालकर अतिक्रमण पर पांच-पांच हजार रुपये तक की वसूली की। साथ ही पालिका प्रशासन ने बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करने वालों को अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी। चेतावनी दी भविष्य में अतिक्रमण किया गया तो जुर्माना और अधिक हो सकता है।
अब आसान नहीं होगा सड़क पर प्रचार करना
नगर पालिका परिषद ने सड़क किनाने होर्डिंग्स और बोर्ड लगाकर प्रचार करने वालों पर नकेल कसने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पालिका क्षेत्र में होर्डिंग्स और बोर्ड लगाने वालों के लिए रेट तय किए जाने पर जोर दिया है। निर्धारित दर के आधार पर ही प्रचार हो सकेगा। पहले नगर पालिका एरिया के हिसाब से रसीद कटेगी उसके बाद प्रचार की अनुमति दी जाएगी। अगर कोई कानून के खिलाफ जाएगा तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई होना तय है।
नगर पालिका परिषद द्वारा जीटी रोड पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है। अवैध रूप से किए गए अतिक्रमणकारियों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया है। रविवार को हुई कार्रवाई में 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
राम दत्तराम, प्रभारी ईओ - नगर पालिका