{"_id":"5ac3895e4f1c1bf0618b53ed","slug":"121522764126-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे किसान
Updated Tue, 03 Apr 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। किसानों की समस्या और तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। किसान नेता रामबाबू कटैलिया के नेतृत्व में की जा रही भूख हड़ताल में किसानों ने तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित सात सूत्री मांगें रखी हैं।
कलक्ट्रेट पर सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता रामबाबू कटैलिया व सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष जयवीर सिंह ने आरोप लगाया कि तहसीलों में किसानों से हर काम के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। महावन तहसील व बलदेव ब्लाक में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने गेहूं का समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। साथ ही गांवों में घूम रही आवारा गायों के लिए गोशाला बनवाने, बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने, एक्सप्रेसवे पर किसानों से टोल वसूली न करने, एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर डामरीकरण कराने, ओलावृष्टि से हुए फसल में नुकसान का मुआवजा दिलाने आदि की मांग की गई है।
इस दौरान पौहकर सिंह, महेंद्र सिंह, नैपाल सिंह, रनवीर सिंह, गिरराज प्रसाद वशिष्ठ, रामवीर सिंह, भगवत स्वरूप, राजवीर सिंह, ललित कुमार, कृपाल सिंह आर्य, स्वामी अमलानंद, स्वामी वेदानंद, मान सिंह, चोब सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। भूख हड़ताल के दौरान समता विकास पार्टी के जगदीश प्रसाद कौशिक ने भी समर्थन किया।