फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विधायक को न्यायालय में देरी से पेशी पर लाने पर उनके पुत्र ने उठाए सवाल

विधायक को न्यायालय में देरी से पेशी पर लाने पर उनके पुत्र ने उठाए सवाल

Wed, 28 Mar 2018 10:19 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
विधायक को न्यायालय में देरी से पेशी पर लाने पर उनके पुत्र ने उठाए सवाल
विधायक को न्यायालय में देरी से पेशी पर लाने पर पुत्र ने उठाए सवाल
विज्ञापन

बेटा बोला प्रशासन सुरक्षा से कर रहा है खिलबाड़, कल न्यायालय में दर्ज कराएंगे आपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के पुत्र ने पुलिस प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि विधायक को समय से पेशी पर लाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था तक मुहैया नहीं कराई गई।प्रशासन से इस लापरवाही की जांच कराए जाने की मांग की है।
सिरसागंज विधायक हरिओम यादव शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव भांडरी निवासी राजीव यादव उर्फ बाले की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमें में जेल में बंद है। शिकोहाबाद थाने में 2011 में दर्ज कराए गए मुकदमें में वारंट जारी हुए थे। इसमें बुधवार को विधायक हरिओम यादव को न्यायालय में हाजिर किया जाना था। विधायक पुत्र राहुल यादव का आरोप है कि उसके पिता को पेशी के लिए शाम को चार बजे के करीब तब ही पेशी के लिए जेल से लाया गया जब अधिवक्ता तक जा चुके थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पर्याप्त फोर्स तक मुहैया नहीं कराया गया था। उन्होंने कहा विधायक व जनप्रतिनिधि होने के नाते सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा इस मामले को लेकर न्यायालय में भी आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। विधायक हरिओम यादव की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता गजेंद्र सिंह यादव रोमी ने कहा कि विधायक हरिओम यादव को 2011 में थाना शिकोहाबाद में लिखे गए आंदोलन के मुकदमें में वारंट जारी हुए थे। उसमें ही न्यायालय में पेशी होनी थी।लेकिन समय अधिक होने के बाद भेजना मामला गंभीर है।जेलर एसपी मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा के लिए गारद नहीं आने के कारण देरी से विधायक को पेशी के लिए भेजा जा सका।बिना गारद के भेजना संभव नहीं था।
विज्ञापन

फोटो - बंदी की हालत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती
फिरोजाबाद। जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की हालत खराब हो गई। जानकारी होते ही जेल प्रशासन में हडकंप मच गया। उसे उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना व गांव नसीरपुर के निवासी रामअवतार पुत्र शैतान सिंह 302 के मामले में जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।बुधवार को पूर्वाह्न उसकी अचानक हालत खराब हो गई। बंदी की हालत खराब होने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल उपचार को उसको जिला अस्पताल लाए। ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां से उसे वार्ड संख्या चार में शिफ्ट कर दिया है। जेलर प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि उसे अचानक ही ब्लड प्रेशर ही बढने के कारण हालत खराब हो गई थी।

श्रमिकों से लूटपाट,फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित अलंकार ग्लास इंडस्ट्रीज के बाहर मोबाइल लूटने का विरोध किए जाने के दौरान श्रमिक के गोली मारने के ही मामले में थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार ने बताया कि बदायूं निवासी टीटू की तहरीर पर आरोपी ललित व सोनू व एक अज्ञात के खिलाफ लूटपाट एवं फायरिंग किए जाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed