{"_id":"5ab7b16c4f1c1b2b618b585a","slug":"121521987948-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भये प्रकट कृपाला, दीन दयाला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भये प्रकट कृपाला, दीन दयाला...
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
श्री राम
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा) तीर्थ नगरी वृंदावन में रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। राम और हनुमान मंदिरों में अखंड श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन हुआ।
बांकेबिहारी कालोनी स्थित राममंदिर में रामनवमी के उपलक्ष्य में श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुबह आठ बजे से रामचरित मानस पाठ हुआ। मध्याह्न 12 बजते ही शंख और घंटों का नाद होने लगा तथा रामजन्म की बधाइयां बजने लगीं। जन्मोत्सव में श्रीराम का भव्य गाजे-बाजे एवं रसिया गायन के मध्य जन्म महोत्सव एवं रामलीला मंचन हुआ। भक्तों ने भये प्रकट कृपाला, दीन दयाला...भजन गाए।
इसके बाद ठाकुर कौशल किशोर महाराज की भव्य आरती भी उतारी गई। महंत रामदेव चतुर्वेदी, आचार्य लवदेव चतुर्वेदी, पं. बिहारीलाल वशिष्ठ, मदन गोपाल बनर्जी, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, रामविलास चतुर्वेदी, कैैलाश अग्रवाल, डॉ. राधेश्याम मिश्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
ज्ञानगुदड़ी क्षेत्र स्थित साकेत वैकुंठ रामबाग मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य संपन्न हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य ठाकुरजी की प्रतिमा का महाभिषेक कराया गया। वहीं प्रेम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा का महाभिषेक किया गया।