फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री नंदी का पुतला फूंका

सपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री नंदी का पुतला फूंका

Tue, 06 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री नंदी का पुतला फूंका
akhilesh yadav - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी द्घारा मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को लेकर दिए बयान के विरोध में मंगलवार को सपा नेता सड़क पर उतरे। गांधी पार्क चौराहे पर नंदी का पुतला फूंका। उधर विधान परिषद में फिरोजाबाद के एमएलसी ने इस मुद्दे पर जमकर हंगामा करते हुए विधान परिषद की कार्रवाई नहीं चलने दी।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव ने केबिनेट मंत्री नंदी के बयान के विरोध में पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ जमकर हंगामा किया। डा. दिलीप यादव विधान परिषद में जमीन पर बैठ कर सदन की कार्रवाई नहीं चलने दी। उन्होंने कहा है कि सरकार के नुमाइंदे सत्ता के नशे में मार्यादा भूल गए हैं। भाजपा के घमंड को जनता चूर करेगी। सपा छात्रसभा और नगर निगम पार्षदों ने मंगलवार को आपत्तिजनक टिप्पणी पर केबिनेट मंत्री गोपाल गुप्ता नंदी का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


छात्रसभा महानगर अध्यक्ष जगमोहन यादव ने कहा नंदी ने मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी का विरोध होगा। पार्षद दल के नेता देश दीपक यादव, राजकुमार राठौर, विनय वाल्मीकि, हरिओम शर्मा, विमल यादव, संजय पहलवान, गौरव चक, पवन यादव, राजेश वर्मा मौजूद थे। सपा युवजन सभा की बैठक में केबिनेट मंत्री के बयान की निंदा की गई। महानगर अध्यक्ष बंटू कठेरिया ने कहा मोदी को राम, मुलायम सिंह को रावण कहने वाले नंदी ने ओछी मानसिकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह, अखिलेश यादव युवाओं की पसंद हैं। रामप्रताप गुर्जर, असलम भाई, दिलीप यादव, गुलशन शर्मा, रवि शंखवार, बबलू यादव, शिवम शर्मा रहे। समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता ने कहा कि उप्र की सियासत में सपा- बसपा के बढ़ते जनाधार से सत्ता पक्ष बौखला गया है। मुख्यमंत्री योगी आपा खो बैठे हैं। जिला उपाध्यक्ष अनार सिंह दिवाकर और डा. विजय आर्या ने कहा कि योगी सरकार के केबिनेट ने बयान में अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष हृदेश्य शर्मा, उदयवीर यादव, पप्पू यादव ने कहा कि जनता ने ऐसे राम राज्य की कल्पना नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed