फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सोशल मीडिया पर अंकुश लगाने की तैयारी में जिला प्रशासन

सोशल मीडिया पर अंकुश लगाने की तैयारी में जिला प्रशासन

Mon, 26 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अंकुश लगाने की तैयारी में जिला प्रशासन
social media
कासगंज।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर लगाम कसने के संकेत दिए हैं। दोनों ही अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया में अनरगल संदेश वायरल किए जाते हैं। इससे सामाजिक सद्भाव प्रभावित हो सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति व्हाट्स-एप ग्रुप बनाता है और बिना अनुमति के प्रशासनिक अधिकारियों को जोड़ लेता है। ऐसा करने के लिए अनुमति लेना जरूरी है। ऐसे ग्रुप एडमिन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिनमें आपत्तिजनक संदेश होंगे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंजडुंडवारा में आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में एक ग्रुप एडमिन व पोस्ट करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और ग्रुप एडमिन जेल भी जा चुका है। इसी तरह की कार्रवाई जिलेभर में की जाएगी। बैठक के दौरान पत्रकारों के उत्पीडन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रशासन ने पत्रकारों को भरोसा दिया कि पत्रकारों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना संकुल के निर्माण के लिए धन अवमुक्त करने के लिए शासन को रिमाइंडर भेजने का निर्णय लिया गया। वहीं हार्ट अटैक से मौत का शिकार हुए पत्रकार ज्ञान त्रिवेदी के आश्रित परिवारीजनों को मुआवजा न मिलने के मामले में जिलाधिकारी ने शासन को पुन: स्मरण पत्र भेजने का भरोसा दिया। बैठक के दौरान अपर जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया सहित समिति के सदस्य एवं पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed