{"_id":"5a67761e4f1c1b82268b5ed8","slug":"121516729886-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष के पति पर बाबुओं को धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष के पति पर बाबुओं को धमकाने का आरोप
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नौ सूत्री मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन दिया। पालिकाध्यक्ष के पति पर बाबुओं को धमकाने का आरोप लगाया। चेतावनी दी यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वो धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन में कहा अपनी समस्याओं को लेकर उन लोगों ने पालिकाध्यक्ष को एक ज्ञापन दिया था। ज्ञापन के बाद उनसे फिर मिलने का प्रयास किया गया। लेकिन पालिकाध्यक्ष के पति ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता की।
चेयरमैन पति पर नगर पालिका में बैठकर कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोेग किए जाने का आरोप भी लगाया है। पालिकाध्यक्ष के पति पर पालिका के बाबुओं को भी धमकाने का आरोप लगाया। नए वार्डों में अतिरिक्त सफाई कर्मचारी न लगाकर पुराने वार्डों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों से ही अतिरिक्त काम कराया जा रहा है। जिसका कोई मानदेय नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
आरोप लगाया नगर पालिका में बैकलॉक से 32 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। जिनसे कोई काम नहीं लिया जा रहा है। उनका फर्जी तरीके से वेतन जारी किया जा रहा है। आरोप लगाया आधारकार्ड जांच के नाम पर महिला सफाई कर्मचारियों का घूंघट खुलवाया जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि पालिकाध्यक्ष के पति सफाई नायकों से रजिस्टर छीनकर उनकी उपस्थिति को काट रहे हैं। राष्ट्रीय पर्व पर काम का अतिरिक्त भुगतान कराया जाए। ज्ञापन में मांग की गई कि पालिकाध्यक्ष के पति के शोषण से निजात दिलाई जाए। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो वो कार्य बहिष्कार करेंगे।