{"_id":"5a35299b4f1c1bc8678c1b96","slug":"121513433499-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में ही मिलेंगे बिजली के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में ही मिलेंगे बिजली के कनेक्शन
Updated Sat, 16 Dec 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रत्येक घर को बिजली से रोशन करने के लिए अब गांवों में कैंप लगाकर बिजली कनेक्शन जारी किए जाएंगे। इसके लिए बिजली अफसरों की टीम रविवार से गांवोें में कैंप लगाकर कनेक्शन जारी करेगी।
प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक घर को बिजली कनेक्शन देने के लिए सुगम और सौभाग्य योजना शुरू की है। इसमें गरीबों व गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों को अलग-अलग कनेक्शन जारी किए जाएंगे। एसई ग्रामीण विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि रविवार से प्रत्येक बिजलीघर से जुड़े एक गांव में जेई, लाइनमैन व एसडीओ कैंप लगाकर कनेक्शन जारी करेंगे। इसके लिए रविवार को गांव तारसी, दामोदरपुरा, रैपुराजाट, परखम, बरारी, ओल, बंदी, नेरा, जॉव, पैगांव, नंदगांव, परखम गुर्जर, दलौता, हाथिया, मांट राजा, खायरा, सकतपुर, पचहरा, अचरू लद्यौरा, गजू, अड़ींग, सौनोंठ, जानू, नगला सपेरा में कैंप लगाए जाएंगे। कैंप में इलाके के एसडीओ बिजली समस्या सुनेंगे और समाधान भी कराएंगे। अगले दिन दूसरे गांवों में कैंप लगाए जाएंगे।