{"_id":"5a0062954f1c1b68678b9c83","slug":"121509974677-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान यूनियन की पंचायत में भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान यूनियन की पंचायत में भरी हुंकार
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतगंज (मैनपुरी)। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत जागीर ब्लाक के नगला उदी में हुई। किसानों ने कहा सरकारी कार्यालयों में उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। अब अधिकार पाने के लिए यूनियन द्वारा एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा।
पंचायत में बोलते हुए जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि नौकरशाही के किसान विरोधी रवैये के विरोध में अब यूनियन संगठित होकर संघर्ष करेगी। जिले की तहसीलों और थानों में किसानों के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जाता है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसान हितों के लिए झूठे दावे ही कर रही है। अधिकार पाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। ब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह पाल फौजी ने कहा बिजली विभाग द्वारा भी किसानों का शोषण किया जा रहा है।
देहात में बिना जांच किए ही एक किलोवाट के कनेक्शन दो किलोवाट में बदल दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता ग्रामीण समस्याओं का निराकरण नहीं करा रहे हैं। ब्लाक जागीर को किशनी उपखंड से जोड़ दिया गया है जो किसानों के लिए बहुत दूर है। जिसके विरोध में शीघ्र ही किसानों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में निर्णय लिया गया कि किसान समस्याओं का समाधान कराने के लिए यूनियन हर माह की नौ तारीख को ब्लाक, 15 तारीख को तहसील तथा 21 तारीख को जिला मुख्यालय पर शिविर लगाएगी। हरी सिंह राजपूत, राधेश्याम शाक्य, बाबा लालाराम, राजा ठाकुर, तेज सिंह, शिवचरन राजपूत, कुलफ सिंह, शिवराज सिंह, रतीराम, संजीव कुमार, नेत्रपाल, बाबूराम, ध्रुवसिंह, राधेश्याम मिस्त्री, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह पाल आदि ने विचार व्यक्त किए।