फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नो डयूज के लिए एक दिन में आए 105 आवेदन

नो डयूज के लिए एक दिन में आए 105 आवेदन

Mon, 30 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नो डयूज के  लिए एक दिन में आए 105 आवेदन
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही मेयर और पार्षद के दावेदार नगर निगम में उमड़ने लगे हैं। चुनाव लड़ने के लिए जरूरी नोड्यूज प्रमाण पत्र पाने को सोमवार को नगर निगम में सुबह से शाम तक भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन


नगर निगम बनने के बाद पहली बार यहां मेयर और पार्षद पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। नगर निगम में पहले जहां मात्र 42 वार्ड थे। नए परिसीमन में वार्डों की संख्या बढ़कर 70 तक पहुंच गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही मेयर व पार्षद पद के दावेदारों की नगर निगम में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन


सोमवार को नगर निगम कार्यालय खुले तो नोड्यूज प्रमाण पत्र पाने वालों की कतार लग गई। नोड्यूज प्रमाण पत्र पाने के लिए सभी अपने आवेदन लेकर टैक्स, संपत्ति लिपिक, जलमूल्य विभाग के कर्मचारियों के चक्कर लगा रहे थे। वहीं नोड्यूज पाने वालों में कई ऐसे आवेदक भी थे, जिनके नाम कोई संपत्ति नहीं है। इन्हें नगर निगम कर्मचारियों ने टैक्स जमा कराने की कहते हुए बैरंग लौटा दिया। कर्मचारियों द्वारा सुनवाई न करने पर अफसरों से भी गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन द्वारा नगर निगम के 70 वार्डों के आरक्षण की सूची जारी की गई। इस सूची में 70 वार्ड के सीरियल में वार्ड नंबर तीन गायब हो गया तथा नौ नंबर डबल हो गया। आरक्षण में गड़बड़ी ठीक कराने के लिए सोमवार को निर्वाचन का कार्य देख रहे अशोक कुलश्रेष्ठ को पेन ड्राइव और मूल प्रति लेकर लखनऊ भेजा गया।


नगर निगम का चुनाव नजदीक आ चुका है, इसके बावजूद कई लोग मतदाता सूची ठीक कराने, सूची में नाम शामिल कराने के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। पार्षद पद के दावेदार मतदाता सूची ठीक कराने के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। आसफाबाद एलानी नगर के निवासी लवलीन कुमार ने अपर आयुक्त प्रमोद कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर मतदाता सूची से नाम काटने की शिकायत की। उन्होंने कहा है वार्ड संख्या 22 आसफाबाद में परिसीमन कराया गया है, जिसमें मोहल्ला मोतीनगर, गुरुदेव नगर वार्ड से हटा दिया था। अब इन मुहल्लों के वोटर वार्ड की मतदाता सूची में जोड़ दिए गए हैं। उन्होंने मतदाता सूची दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed