{"_id":"59e4fc5c4f1c1bc1678b6097","slug":"121508179036-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कंपनी बना कर बसपा नेता से लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कंपनी बना कर बसपा नेता से लाखों ठगे
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फर्जी कंपनी बनाकर बसपा नेता से पिछले तीन वर्षों में लाखों रुपया उनके ही एक साथी ने ठग लिए। बसपा नेता की तहरीर पर कंपनी के डायरेक्टर सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
थाना उत्तर के मोहल्ला जैन नगर निवासी बसपा ब्राह्मण भाईचारा कमेटी के जिलाध्यक्ष रहे राकेश शर्मा टाइगर ने थाना उत्तर में दर्ज कराए अभियोग में कहा है कि उनके कुछ साथियों में मुनाफे की बात कहते हुए ध्रुव ऑप्टीकल फाइवर कंपनी में निवेश के लिए एक बार नौ लाख रुपये का आरटीजीएस कराया। इसके बाद चेक के माध्यम से करीब 20 लाख रुपया ले लिया।
लेकिन आज तक एक भी रुपया वापस नहीं किया। मामले में बसपा नेता ने थाना जसराना के नगला जाट निवासी एलबी पाठक,खैरगढ थाना क्षेत्र के नयाबांस निवासी कृष्णकांत शर्मा उर्फ सोनू के साथ-साथ अवध किशोर,विशाल इशाक,बजीर एवं दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र के निवासी डा.जानकी प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी करके धनराशि को हड़पने एवं रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी के आरोप में रिपोर्र्ट दर्ज कराई है।