{"_id":"59dcf6504f1c1b8d698b5086","slug":"121507653200-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम ने बरामद की कच्ची शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी टीम ने बरामद की कच्ची शराब
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब तैयार करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर टीम ने नगला मुई, कुठिला लायकपुर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 150 लीटर कच्ची शराब बरामद कर सात सौ किलो लहन नष्ट कराया। साथ ही शराब बनाने वाली भट्टियां भी तुड़वाई।
जिला आबकारी अधिकारी आनंद प्रकाश के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक ने टीम के साथ दिवाली के त्योहार पर तैयार हो रही कच्ची शराब के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। टीम ने गांव नगला मुई और कुठिला लायकपुर में छापामार कार्रवाई की। नगला मुई निवासी नेमसिंह के घर से पचास लीटर कच्ची शराब, तीन सौ किलो लहन, सुमन कुमारी के घर से तीस लीटर शराब और दो सौ किलो लहन मिला। जबकि कुठिला लायकपुर निवासी बाबुद्दीन के घर से पचास लीटर और दो सौ किलो लहन, सुशीला देवी के घर से तीन लीटर कच्ची शराब और एक सौ पचास किलो लहन बरामद किया है। आबकारी टीम ने 150 लीटर कच्ची शराब को बरामद कर सात सौ किलो लहन नष्ट कराया। आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह, दिनेश पासवान ने बताया कि जिन लोगाें के घरों से शराब और लहन बरामद हुआ है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिवाली के त्योहार को लेकर यह अभियान 19 अक्तूबर तक चलेगा। छापामार कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार के साथ ही आबकारी टीम के अशोक कुमार, अनिल मिश्रा, कर्मवीर, धर्मवीर के साथ ही देहात थाना पुलिस मौजूद थी।