फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कुपोषण सबसे बड़ी समस्या

कुपोषण सबसे बड़ी समस्या

Mon, 25 Sep 2017 12:13 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
कुपोषण सबसे बड़ी समस्या
कुपोषण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मैनपुरी। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के खानपान का विशेष ध्यान रखें। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और टीकाकरण हो। मौजूदा समय में कुपोषण सबसे बड़ी समस्या है। गांव में महिलाओं, बच्चों, किशोरियों के स्वास्थ्य का जिम्मा आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी का है। सभी मिलकर इस दायित्व का निर्वहन करें। ये बातें जिला अधिकारी प्रदीप कुमार ने तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के दूसरे दिन देवी मेला पंडाल में कहीं।

जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मिलित रूप से आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाओं, एएनएम के सम्मेलन में कुपोषण के खिलाफ चल रही मुहिम में सहयोग का आह्वान किया। कहा कि आशाएं उसी क्षेत्र की हैं, इसलिए महिलाओं को समझाने का कार्य अच्छी प्रकार से कर सकती हैं। आशा बहू, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को जागरूक करें। एएनएम सभी बच्चों को सभी टीके लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि बच्चे देश की अमूल्य निधि हैं। बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग को कार्य योजना तैयार कर चिन्हित बच्चों को समय से उचित पोषाहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उताकि वे कुपोषण से बाहर आ सकें। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि बाल विकास विभाग कुपोषित बच्चों की देखभाल करने के लिए कृत संकल्पित है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि टीबी का इलाज संभव है। नजदीकी डॉट्स केंद्र पर जाकर जांच कराएं।इस दौरान पूजा एंड पार्टी, बंगाल का काला जादू के कलाकारों ने मोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed