{"_id":"59bd2fb84f1c1b29688b4ead","slug":"121505570744-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार घर में गिरा, चपेट में आई गाय मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार घर में गिरा, चपेट में आई गाय मरी
Updated Sat, 16 Sep 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
गाय के मरने से नाराज लोग नारेबाजी करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के समीपवर्ती गांव सुनरख में शुक्रवार देर रात हाईटेंशन लाइन का तार तेज आवाज के साथ टूटकर कैलाश सिंह बघेल के घर पर गिर गया। इससे घर के आंगन में बंधी गाय तार की चपेट में आ गई और गाय ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणाें ने विद्युत विभाग की लापरवाही के विरोध में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए घराें के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन को हटाए जाने की मांग की।
ग्रामीण मुकेश बघेल, अनिल सिंह, विनोद यादव, देवेंद्र सिंह, शंकर कुमार तिवारी, जीतेंद्र सिंह, दिलीप ठाकुर, सोहन सिंह, संतोषी, शंकर बघेल, तेजवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, रमेश, अर्जुन सिंह, प्रताप सिंह, चंदन सिंह आदि का कहना था कि गांव सुनरख के करीब 50 से अधिक परिवार हाईटेंशन लाइट के नीचे मौत के साये में जीवन गुजार रहे हैं। कई बार विद्युत विभाग को इस बारे में बताया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।