फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शौचालय के साथ सेल्फी खीचेंगे प्रधान

शौचालय के साथ सेल्फी खीचेंगे प्रधान

Thu, 14 Sep 2017 11:57 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
शौचालय के साथ सेल्फी खीचेंगे प्रधान
स्वच्छ भारत अभियान
एटा। अगर आपको गांव के प्रधान और बीडीसी शौचालय के साथ सेल्फी लेते दिखेें, तो चौंकिएगा नहीं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को नई पहल से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए उनको अपने घर के शौचालय के साथ सेल्फी लेनी होगी और लोगों को खुले में शौच करने से रोकने के लिए प्रेरित करना होगा। इसके साथ ही दो अक्टूबर तक गांवों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें बैठकों के साथ राज मिस्त्री को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि जिले को खुले में शौचमुक्त करने के लिए जिला स्तर पर कई पहल की जा रही हैं। खुले में शौच से आजादी अभियान के बाद अब स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। 11 से 16 सितंबर तक ग्राम पंचायतों मेें बैठकें होंगी। इसमें प्रधानों और बीडीसी से घर में शौचालय होने का घोषणा पत्र भरवाया जा रहा है। साथ ही शौचालय निर्माण को अधिकारी और जनप्रतिनिधि श्रमदान कर रहे हैं। 13 से 17 सितंबर तक जेई आरईएस, जलनिगम द्वारा राज मिस्त्रियों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। 15 सितंबर को ग्राम पंचायतों में विधायकों की मौजूदगी में श्रमदान का आयोजन होगा। 17 सितंबर को क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान शौचालय के साथ सेल्फी खीचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed