{"_id":"59b181254f1c1bec7f8b4ccc","slug":"121504805157-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के चालक से लूटी नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के चालक से लूटी नगदी
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Axis Bank Van Looted
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बाइक पर जा रहे सकीट स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चालक से उसके विभाग में तैनात संगिनी के शोर मचाने पर लोग सैतालीस हजार रुपये की नगदी मारपीट कर लूट ले गए। सूचना पर पहुंची ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
कस्बा सकीट स्थित स्वास्थ्य केेेंद्र पर जयवीर पुत्र सूरजपाल निवासी बहलोलपुर चालक के पद पर तैनात है। जबकि उसी अस्पताल में उमरायपुर थाना मलावन क्षेत्र की रहने वाली सीमा संगिनी की नौकरी करती है। गुरुवार को जयवीर एटा शहर सैतालीस हजार रुपये लेकर गाय खरीदने के लिए बाइक से जा रहा था। उसी समय रास्ते में संगिनी सीमा मिल गई। जिसने उससे नैनपुर गांव छोड़ने की कह बाइक पर लिफ्ट ले ली। बताया गया कि जैसे ही जयवीर की बाइक नैनपुर मोड़ के पास पहुंची उसी समय संगिनी ने उसकी आंखों मेें मिर्ची पाउडर डाल दिया और बचाव-बचाव की आवाज लगानी शुरु कर दी। इसे सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और संगिनी की बुरीनियत से खेत में ले जाने की बात पर ग्रामीणों ने चालक की मारपीट शुरु कर दी। चालक का आरोप है मारपीट करने वाले लोग उसके पास रखे सैतालीस हजार रुपये भी लूट कर ले गए। घटना की जानकारी पाकर सकीट पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को मिर्ची पाउडर पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।