{"_id":"59983b6b4f1c1b92788b48e1","slug":"121503148907-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद-बीज की अवैध दुकानों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद-बीज की अवैध दुकानों पर कसेगा शिकंजा
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। दुकान का लाइसेंस नहीं है, घटिया खाद-बीज बेचने वालों के खिलाफ कृषि विभाग अभियान चलाएगा। टीम बनाई जा रही है, जो ब्लाक स्तर पर दुकानों पर छापे मारेगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय में नकली बीज-खाद बेचने की शिकायतें मिलने के बाद शासन से इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। कृषि विभाग जिले में लाइसेंस दुकानों की रिपोर्ट बना रहा है। मौके पर जाकर इनका निरीक्षण होगा। दुकान बंद है, कौन सा बीज-खाद बेचा जा रहा है। इसकी पड़ताल की जाएगी। नमूने लिए जाएंगे।
बिना लाइसेंस के चल रहे बीज भंडारों पर भी शिकंजा कसेगा। चरणबद्ध अभियान चलेगा। जिला कृषि अधिकारी राम प्रवेश ने बताया कि बीज-खाद की अवैध दुकानों को पकड़ने के लिए टीम छापे मारेगी। बीज-खाद की गुणवत्ता भी परखी जाएगी। नकली पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त होगा, कानूनी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
घटिया किस्म के बीज-खाद मिलने पर करें शिकायत
विभाग किसानों को भी जागरूक करेगा। घटिया या फिर नकली बीज-खाद की मिलने पर किसान विभाग में शिकायत कर सकते हैं। दरअसल, कृषि विज्ञानी बताते हैं कि नामी-गिरामी कंपनी का नाम बताकर घटिया किस्म का बीज-खाद बेच देते हैं। इससे पैदावार तो बेहद कम होती ही है, घातक रसायनों ने मिट्टी को भी नुकसान पहुंचता है। किसानों का आर्थिक नुकसान के साथ मिट्टी का सेहत भी खराब होती है।