{"_id":"598f4c1a4f1c1b966c8b4acb","slug":"121502563354-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से लाइब्रेरियन लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से लाइब्रेरियन लापता, अपहरण की आशंका
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप (मथुरा)। आगरा से ड्यूटी करके घर लौट रहे लाइब्रेरियन रहस्मय तरीके लापता हो गया। 10 अगस्त की सायं लापता लाइब्रेरियन की तलाश में जुटे परिजनों को सुराग नहीं मिल सका। रिफाइनरी के नरसीपुरम के रहने वाले लाइब्रेरियन के परिजनों ने आगरा में तहरीर दी है।
थाना रिफाइनरी के नरसीपुरम निवासी सैयद जावेद रजा जाफरी (26) पुत्र अली जाफरी आगरा के इंडस्ट्रियल एरिया शास्त्रीपुरम में सेंट्रल फुटवियर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में लाइब्रेरियन है। 10 अगस्त को लाइब्रेरियन सवेरे आठ बजे रोडवेज की बस से ड्यूटी के लिए निकला। देरसायं घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। आगरा सेंट्रल जेल में तैनात भाई एलएल जाफरी ने मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई तो दूसरे दिन सवेरे आगरा के बिचपुरी तो सायं ग्वालियर के अयोध्या नगर पाई गई। परिजन अयोध्या नगर पहुंचे तो कोई सुराग नहीं लगा। थाना रिफाइनरी पर गुमशुदगी दर्ज न कर आगरा भेज दिया। परिजन आगरा के एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह से मिले। एसपी सिटी के आदेश पर आगरा के सिकंदरा में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस तलाश में जुटी हुई है।