{"_id":"598f46804f1c1b061c8b4ba2","slug":"121502561920-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ज्योति के कांग्रेस पर तीखे प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ज्योति के कांग्रेस पर तीखे प्रहार
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मंत्री निरंजन ज्योति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सैनिकों और सेना को लेकर राजनीति करने वाले विरोधी दलों के नेताओं पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि उनकी ये हरकत अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है। जो सैनिक बर्फीली चट्टानों और काफी कठिन परिस्थितियों में रहकर देश की सीमा की सुरक्षा करते हैं, उन्हें लेकर राजनीति किया जाना सही नहीं है।
साध्वी ज्योति शनिवार को स्थानीय क्षत्रिय धर्मशाला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिहारी लाल कश्यप जन्मशताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि देश को सही मायने में आजादी अब भी नहीं मिली है।
आजादी के नाम पर एक परिवार का नाम आखिर क्यों लिया जाता है, कुबार्नियां तो सभी ने दी हैं। इसके बाद भी कहीं फलां गांधी हवाई अड्डा, फलां गांधी योजना नाम रख दिये गये, इनके नाम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव या हमारे इन स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर क्यों नहीं रखे गये।
विज्ञापन
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने मां विद्यावती के पुत्र को बलिदान को आजादी की घोड़ी पर बैठने वाला जाबांज सवार बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने आमजनों के कल्याण की दिशा में कई कदम उठाये हैं। देश की प्रतिष्ठा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाई हैं।
राज्यमंत्री ज्योति ने अपने भाषण में कांग्रेस पार्टी पर तो काफी तगड़े हमले किये लेकिन समाजवादी पार्टी और बसपा को लेकर उनकी खामोशी चर्चा का विषय बन गई। इससे पहले केन्द्रीय राज्यमंत्री ज्योति का कार्यक्त्रस्म में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
मनोज कश्यप ने उन्हें व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप को 51 किलो फूलों की माला पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया। सांसद कश्यप तो इस अभिनंनद से अभिभूत हो गये। जब कार्यक्त्रस्म में उपस्थित अपनी मां गंगा देवी का संयोजक मुन्नालाल कश्यप ने परिचय दिया तो ज्योति ने उन्हें गले लगा लिया और शॉल एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की पगड़ी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश भर से आये स्वतंत्रता सेनानी परिजनों का प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।