{"_id":"597a18b14f1c1bd9268b47f5","slug":"121501173937-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाथ बेटियों का मायका का पोस्टर विमोचन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाथ बेटियों का मायका का पोस्टर विमोचन हुआ
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। मदिया कटरा स्थित होटल में माधवी अग्र महिला मंडल ने अनाथ बेटियों का मायका का पोस्टर विमोचन किया। अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि मंडल द्वारा दसवीं बार बेटियों का मायका कार्यक्रम का आयोजन सावन में हो रहा है।
आश्रम में पली- बढ़ी विवाहित अनाथ बेटियों का मायका इस बार 29 और 30 जुलाई को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में सजेगा। मायके में शहर के मद्घानंद आश्रम की विवाहित बेटियों के साथ पश्चिम बंगाल, बिजनौर, अलीगढ़, मैनपुरी, शहर देहात, मथुरा, फिरोजाबाद और एटा से चालीस बेटियां अपने पति व बच्चों के साथ मायके आएंगी। महामंत्री ऊषा बंसल ने बताया 29 जुलाई की रात बेटिया मायके में ही रहेगी। 30 जुलाई को विदाई समारोह होगा।
29 जुलाई को प्रात: नौ बजे बेटियों को परिवार सहित स्वागत होगा। दोपहर 12 बजे बेटियों के हाथों मेें मेहंदी लगाई जाएगी। दोपहर एक बजे सावन के गीत और मल्हार हाेंगे। तीन बजे से मंचासीन कार्यक्रम होंगे। शाम चार बजे बहनें अपने भाईयों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधेगीं।
विज्ञापन
पांच से सात बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सात बजे प्रीतिभोज और 30 जुलाई को प्रात: नौ बजे विदाई होगी। इस दौरान कार्यक्रम संयोजिका आभा जैन, कोषाध्यक्ष सपना गोयल, संरक्षक शशि अग्रवाल, सहसंयोजक मीना अग्रवाल, कल्पना, मीनू, राजकुमारी आदि मौजूद रहीं।