फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राजा जनक का पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन

राजा जनक का पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन

Mon, 24 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
राजा जनक का पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन
आगरा। उत्तर भारत की प्रमुख रामलीला और जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां गति पकड़ने लगी हैं। सोमवार को श्री जनकपुरी महोत्सव समिति की बैठक सेक्टर चार स्थित होली पब्लिक स्कूल में हुई। बैठक में जनकपुरी महोत्सव आयोजन के प्रमुख किरदार राजा जनक और रानी सुनयना के नाम की घोषणा कर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन


समिति ने सर्वसम्मति से ईश्वरी प्रसाद इंटर कालेज के प्रबंधक ललित नारायण पाराशर को राजा जनक और मुन्नी देवी को रानी सुनयना का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में राजा जनक बैंड बाजों के साथ परिवार सहित आए थे। बैठक स्थल पर उनका पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। राजा जनक के छोटे भाई सुख नारायण पाराशर और उनके परिवार को मंच पर स्थान दिया गया।
विज्ञापन


जनकपुरी आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक केदार नाथ अग्रवाल, अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सर्व व्यवस्था प्रमुख वीरेंद्र अग्रवाल, डा. पार्थ सारथी शर्मा, संजय मिश्रा, संजीव अग्रवाल, रमेश वर्मा, मुकेश नेचुरल, खेमचंद गोयल, सुधीर शर्मा, सुधीर गोयल, दीपक अग्रवाल, डा. हृदेश चौधरी, पायल सिंह चौहान, रश्मि गुप्ता, मृदुला अग्रवाल, प्रमिला द्विवेदी, नीतेश शिवहरे, जितेंद्र पाराशर, सुनील पाराशर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता जानकी का पिता बनना सौभाग्य की बात: ललित
जनकपुरी आयोजन में राजा जनक बने ललित नारायण पाराशर का कहना है कि यह मेरे पिछले जन्म को पुण्यों का फल है कि जगत जननी माता जानकी का पिता बनने का सौभाग्य मिला है। यह अलौकिक अनुभव है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम, उनके तीनों भाई और अयोध्यावासियों को अपनी कुटिया पर स्वागत करने का जो मौका मुझे मिला है कि यह भगवान राम की ही कृपा है। पूरी आवास विकास कालोनी भगवान राम के स्वागत के लिए तैयारियों में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed