फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवा उद्योगपति लापता, अपहरण की आशंका

युवा उद्योगपति लापता, अपहरण की आशंका

Sun, 23 Jul 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
युवा उद्योगपति लापता, अपहरण की आशंका
लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट सागर रत्ना के संचालक और युवा उद्योगपति संजीव गुप्ता शनिवार शाम साढे़ पांच बजे से गायब हैं। रात तक उनका सुराग न लगने पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने हरकत में आते ही संजीव गुप्ता की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर की पाश कालोनी आर्चिटग्रीन निवासी संजीव गुप्ता (42) पुत्र शांति स्वरूप गुप्ता दो कांच फैक्ट्रियों में भी साझीदार हैं। शहर के बडे़ बीसी (कमेटी) संचालकों में वह शामिल हैं। शनिवार शाम को पांच बजे वह रेस्टोरेंट सागर रत्ना में मौजूद थे। उस वक्त उनकी पत्नी सारिका गुप्ता से बात हुई थी। सारिका गुप्ता को उन्होंने बताया था कि वह अभी मीटिंग में व्यस्त हैं। साढे़ पांच बजे सारिका गुप्ता ने पुन: फोन किया तो फोन अटेंड नहीं हुआ। शाम पौने छह बजे फोन किया तो दोनों नंबर स्वीच आफ थे। लगातार फोन मिलाने पर भी जब संपर्क नहीं हुआ तक परिवार के लोगों को उन्होंने जानकारी दी। रात करीब नौ बजे तक संपर्क न होने पर उनके संपर्क के लोग आर्चिट ग्रीन पहुंच गए। तब पुलिस सूचना दी गई। टूंडला थाना प्रभारी सागर रत्ना पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सीसीटीवी कैमरे आदि खंगाले। सीसीटीवी कैमरे में शाम 5.50 बजे वह रेस्टोरेंट से बाहर अकेले कार से जाते हुए दिखाई दिए हैं। उनकी कार टूंडला की ओर जाती दिखाई दी है। थाना प्रभारी यहां से आर्चिट ग्रीन पहुंचे और परिवारीजनों से बातचीत की। पाश कालोनी के लोग अपहरण से इंकार नहीं कर रहे हैं। सारिका गुप्ता की तरफ से पुलिस को संजीव गुप्ता के लापता होने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि संजीव गुप्ता के लापता होने की तहरीर मिली है। वह जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed