फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसों में दो की मौत

सड़क हादसों में दो की मौत

Fri, 21 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत
truck accident in delhi - फोटो : ANI
एटा। बाइक पर सवार होकर जा रहे कासगंज निवासी युवक इंद्रपाल की मैक्स की टक्कर से मौत हो गई। जबकि जैथरा क्षेत्र में टेंपो की टक्कर से घायल हुए युवक मोनू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दो लोगों की हादसों में मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया हैा।
विज्ञापन

कासगंज के नगला बंजारा निवासी इंद्रपाल (35) पुत्र श्याम सिंह बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल नगला रूदी थाना नारखी फिरोजाबाद जा रहा था। उसकी बाइक थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव चुरथरा के पास पहुंची उसी समय मैक्स पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस टीम ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं थाना जैथरा क्षेत्र के गांव खरा के पास बाइक सवार साले गौरव निवासी मगथरा और बहनोई मोनू पुत्र उजागर सिंह निवासी भगौली मैनपुरी को टेंपो ने टक्कर मार दी। इसमें गौरव की मौत हो गई। जबकि शुक्रवार को आगरा उपचार के दौरान घायल बहनाई मोनू की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही लवीश पुत्र मोहर पाल और गुरमीत पुत्र रामदास और चंद्रपाल निवासी थरौली जैथरा गांव के पास ही बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed