फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गंगा: हरिपदी में एक और श्रद्धालु की डूबकर हुई मौत

गंगा: हरिपदी में एक और श्रद्धालु की डूबकर हुई मौत

Wed, 19 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
गंगा: हरिपदी में एक और श्रद्धालु की डूबकर हुई मौत
सोरों।
विज्ञापन

तीर्थनगरी की हरिपदी में गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालु की मंगलवार की शाम डूबकर मौत हो गई। श्रद्धालु का शव बुधवार को जब हरिपदी के जल में उतराया नजर आया। तब लोगों को श्रद्धालु की मौत की जानकारी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। अभी श्रद्धालु के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर सायं तुलसी पार्क के सामने वाले घाट पर श्रद्धालु ने स्नान किया और स्नान करते समय वह गहराई की ओर चला गया और डूब गया। स्नान करते समय युवक अकेला था। इससे हादसे के समय इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार की सुबह जब डूबा हुआ शव उतराता हुआ दिखाई दिया तब लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को शव को निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। पुलिस युवक के शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed