{"_id":"596e3df14f1c1bae178b456b","slug":"121500397041-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं की शिकायतों पर दो एसएसओ सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं की शिकायतों पर दो एसएसओ सस्पेंड
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
electricity theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
शिकायतों की अनदेखी व उपभोक्ताओं के फोन न उठाना विद्युत कर्मियों पर महंगा पड़ गया। लापरवाही पर अधिशासी अभियंता ने दो सब स्टेशन आपरेटर्स को बर्खास्त कर दिया।
नगर पालिका बिजलीघर पर तैनात एसएसओ पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने, बिजली गुल होने पर फोन बंद कर लेने के आरोप थे। रविवार को शिकोहाबाद रोड पर घंटों गुल रही बिजली पर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ की शिकायत की थी। अधिशासी अभियंता राजीव चतुर्वेदी द्वारा कराई गई औचक जांच एवं एसडीओ की आख्या के बाद संविदाकर्मी एसएसओ बृजेश कुमार एवं अन्नू सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। इनके स्थान पर दो नए एसएसओ की तैनाती कर दी गई है।
बताते चलें कि हर बिजलीघर पर तीन-तीन एसएसओ तैनात हैं। शहरी खंड के पांच बिजलीघरों पर कुल 15 एसएसओ हैं जो यहां की व्यवस्थाओं को सुचारु रखते हैं।
बिजलीघरों पर तैनात एसएसओ को उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने के आदेश हैं। साथ ही उनकी कॉल पर संतोषजनक जवाब भी दिया जाए। ताकि उपभोक्ताओं को परिस्थिति का पता चल सके। ऐसी किसी शिकायत पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विजय शंकर सिंह, एसडीओ