{"_id":"596901494f1c1b8c318b465a","slug":"121500053833-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने एडीजी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने एडीजी से लगाई गुहार
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कमला नगर के चांदी व्यापारी की 198 किग्रा चांदी यमुना एक्सप्रेसवे पर दिनदहाड़े लूट ली गई लेकिन पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की। पुलिस केरवैये पर सराफा व्यापारियों ने एडीजी अजय आनंद से गुहार लगाई।
श्री सराफा कमेटी अध्यक्ष मुरारी लाल फतेहपुरिया और भाजपा शहर अध्यक्ष विजय शिवहरे की अगुवाई में सराफा व्यापारी शुक्रवार को एडीजी अजय आनंद से मिलने पहुंचे। लूट के पीड़ित चांदी व्यापारी मनीष बंसल ने एडीजी को पूरी घटना बताई। सराफा व्यापारियों ने घटना की एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और सराफा कमेटी अध्यक्ष मुरारी लाल फतेहपुरिया ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करे। प्रतिनिधिमंडल में राकेश कुमार, देवेंद्र गोयल, महेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दिनेश पचौरी, निर्मल जैन पंकज रावत, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अशफाक सैफी आदि मौजूद रहे।