{"_id":"5957dee54f1c1bdc398b4a70","slug":"121498930917-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसम ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसम ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
उफ ये गर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तीन दिन से लगातार हो रही झमाझम बारिश और बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना हुआ था। शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह आठ बजे तक आसमान साफ हो गया। तेज धूप और हवा थमने से उमस बढ़ गई। इससे लोग परेशान दिखे।
पिछले तीन दिनों से बादल छाए रहने, बारिश के बीच चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना बना हुआ था। तापमान में आई गिरावट से खुश लोगों को शनिवार को फिर उमस भरी गर्मी की समस्या से दो-चार होना पड़ा। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप में दो मिनट भी खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। बारिश के बाद निकली चटक धूप से बढ़ी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
वहीं बिजली की आवाजाही ने भी लोगों की परेशानी और भी बढ़ाई। गर्मी का असर बाजारों में भी नजर आया। दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर निकले लोगों को धूप से बचाव के उपाय करने पड़े। बादल साफ होने से किसानों को एक बार फिर धान की रोपाई की चिंता सताने लगी है। किसानों के अनुसार धान की रोपाई के लिए अभी और बारिश की जरूरत है।