फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिछवां गांव के गैंग ने लूटी थी वैन

बिछवां गांव के गैंग ने लूटी थी वैन

Mon, 26 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिछवां गांव के गैंग ने लूटी थी वैन
मैनपुरी। जिला अस्पताल से वैन किराए पर लेने के बाद चालक को बंधक बनाकर लूट करने वाला गैंग थाना बिछवां क्षेत्र का है। कासगंज पुलिस ने लूटी गई वैन को बरामद करने के साथ ही दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं भागे हुए साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अस्पतालों से मरीज के बहाने गाड़ी किराए पर ले जाने के बाद लूट करने वाला गिरोह बिछवां का है। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी अतुल कुमार की मारुति वैन 17 जून को दो युवक किराए पर एटा जाने के लिए ले गए थे। अमांपुर मोड़ के समीप जिसमी नहर के समीप बदमाशों ने चालक विनोद कुमार की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डालकर वैन लूट ली थी।
विज्ञापन


बदमाशों ने उक्त वैन का सौदा 40 हजार रुपये में कर लिया था। इसकी जानकारी मुखबिर से मिलने के बाद कासगंज पुलिस ने दो बदमाश वीरपाल निवासी इमायतपुर थाना बिछवां और जगदीश निवासी गांव अहमदपुर थाना नयागांव एटा को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में वीरपाल ने बताया कि वह लोग विभिन्न जनपदों से मरीज का बहाना बनाकर वाहनों को किराए पर लेकर लूट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह गैंग का लीडर है उसके साथी गांव में ही रहते हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को चालान कर जेल भेज दिया। अतुल ने बताया कि बदमाशों ने साथियों के बारे में कासगंज पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। जिसके बाद पुलिस गैंग के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed