फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गंगा में डूबे पांच युवक, तीन बचाए

गंगा में डूबे पांच युवक, तीन बचाए

Mon, 26 Jun 2017 11:17 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबे पांच युवक, तीन बचाए
गंगा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। ढोलना क्षेत्र से कछला गंगाघाट कलश विसर्जन के लिए गए श्रद्धालु युवकों में से पांच डूब गए। जिनमें से तीन को गोताखोरों ने बचा लिया। एक युवक का देर शाम शव बरामद हो गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन



ढोलना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में भागवत के समापन के बाद सोमवार को दोपहर के समय कलश विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद गंगा स्नान कर रहे थे। गंगा स्नान करते समय ही पांच युवक गहरे पानी की ओर चले गए, जहां गड्ढा था।
विज्ञापन


सभी पांचों युवक गंगा में डूबने लगे। युवकों ने जब चीख पुकार मचाई तो अन्य लोगों की नजर उन पर पड़ी। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तत्काल ही तीन युवक पवन पुत्र गजराज, बॉबी पुत्र ख्यालीराम, सचिन पुत्र नेपाल निवासी फिरोजपुर को बचा लिया। शिव पुत्र गुड्डन निवासी ढोलना एवं भूपेंद्र पुत्र गजराज डूब गए। इन्हें नहीं बचाया जा सका। गोताखोरों ने तलाश करके शिवम के शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि भूपेंद्र का कोई सुराग नहीं लगा है। देर शाम तक गोताखोर तलाश करते रहे। युवकों के परिवारों में कोहराम मचा है। फिरोजपुर गांव के लोग हादसे के बाद काफी सकते में हैं। परिवारीजनों को रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed