फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बैक डेट में अब जमा नहीं होंगे असलाह

बैक डेट में अब जमा नहीं होंगे असलाह

Mon, 26 Jun 2017 11:24 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
बैक डेट में अब जमा नहीं होंगे असलाह
पिस्तौल
एटा। बैक डेट में असलाह जमा करने के खेल पर अंकुश लग गया है। लाइसेंसधारक को असलाह जमा करने से पूर्व सौ रुपये का चालान शुल्क बैंक में जमा करना होगा। चालान दिखाने के बाद ही शस्त्र दुकान पर जमा हो सकेगा।
विज्ञापन



शस्त्र जमा करने की बदली प्रक्रिया शस्त्र व्यवसायियों पर भारी पड़ रही है। अब सुविधा शुल्क की दम पर पूर्व की भांति मनचाहे तरीके से असलाह जमा नहीं किए जा सकेंगे। पिछली तारीख तो दूर अब उन्हें करंट डेट में भी शस्त्र जमा करने से पूर्व सरकारी शुल्क का चालान दिखाना होगा। इस चालान की वैधता भी एक दिन की होगी। ऐसे में लाइसेंस धारक को उसी दिन शस्त्र जमा करना होगा।
विज्ञापन


नई शस्त्र नियमावली में शस्त्र जमा करने की प्रक्रिया में बदलाव हो गया है। अब पूर्व की भांति असलाह दुकानों पर जमा नहीं होंगे। नए निर्देशों के अनुसार शस्त्र जमा करने से पूर्व लाइसेंस धारक को सौ रुपये का शुल्क चालान के माध्यम से सरकारी कोष में जमा करना होगा। शस्त्र व्यवसायी चालान को देखकर ही शस्त्र जमा कर सकेंगे। चालान एवं असलाह की सूचना 24 घंटे में जिलाधिकारी कार्यालय को भी देनी होगी। बता दें कि पूर्व में आरोपी शस्त्र कारोबारियों से सांठगांठ कर अपने असलाहों को बैक डेट में जमा दिखाकर न्यायालय से राहत पा लेते थे। वहीं शस्त्र व्यवसायी इतने काम के लिए लाखों के वारे न्यारे करते थे। बता दें कि जिले में 70 से अधिक शस्त्र दुकानें एवं 32 हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या थी पूर्व प्रक्रिया?
पूर्व प्रक्रिया में शस्त्र धारक कभी भी शस्त्र दुकानों पर असलाह जमा कर सकते थे। इसका लाभ आरोपी वारदातों को अंजाम देकर शस्त्र विक्रेताओं से सांठगांठ कर बैक डेट में असलाह जमा कर देते थे। इससे आरोपी को न्यायालय में राहत मिल जाती थी। इसके लिए शस्त्र व्यवसायी मुंहमांगी रकम वसूलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed