फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नशीला पदार्थ खिलाकर चालक को लूटा

नशीला पदार्थ खिलाकर चालक को लूटा

Sat, 17 Jun 2017 12:00 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिलाकर चालक को लूटा
बदमाश लूट ले गए ट्रक के चक्के - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। मथुरा में माल उतारकर लौटकर ट्रक चालक को नुनिहाई के पास से नशीला पदार्थ खिलाकर सशस्त्र बदमाशों ने ट्रक सहित अगवा कर लिया। वह आगरा में नो एंट्री खुलने का इंतजार कर रहा था। बदमाशों ने चालक से 50 हजार रुपये, मोबाइल लूटा। साथ ही ट्रक के 10 चक्के भी खोलकर ले भागे। इस दौरान चालक को बेहोशी की हालत में टूंडला में छोड़ दिया था। अचेतावस्था में मिले चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

शुक्रवार सुबह लोगों ने तहसील के पीछे प्रतापपुर मार्ग पर 12 चक्कों वाला ट्रक खड़े देखा, जिसमें दो ही चक्के लगे थे। वहीं ट्रक में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। यह देख लोगों ने तत्काल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेतावस्था में पड़े युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


होश में आए युवक ने बताया कि वह ट्रक चालक सोहनीराम (38) पुत्र कप्तान सिंह निवासी मुरैना मध्य प्रदेश है। गुरुवार को वह ट्रक संख्या एमपी 07 एचबी 5631 से मथुरा माल उतारकर आगरा आया था। आगरा से उसे माल ले जाना था। रात करीब आठ बजे नुनिहाई पर ट्रक को साइड में खड़ाकर नो एंट्री खुलने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी ट्रक की दोनों खिड़कियों से चार बदमाश आ गए। तमंचा दिखाते हुए उसे गोली मारने की धमकी देकर कब्जे में कर लिया। बदमाश उसे तमंचे के बल पर काफी देर तक इधर-उधर घुमाते रहे। नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहाश कर दिया। बदमाश उसके पास से 50 हजार रुपये, एक मोबाइल व ट्रक के 10 चक्के लूट ले गए। चालक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed