फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   120 schools didn't received admit cards

बोर्ड परीक्षा: 120 विद्यालयों ने अभी नहीं उठाए प्रवेश पत्र

Sun, 20 Mar 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
120 schools didn't received admit cards
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्रों को कार्यालय से उठाने में विद्यालयों की लापरवाही सामने आ रही है। अभी तक 120 विद्यालयों ने प्रवेश पत्र नहीं उठाए हैं। जबकि परीक्षा शुरू होने में मात्र तीन दिन का समय ही शेष रह गया है, जिससे परीक्षार्थी चिंतित नजर आ रहे हैं। जिला में 256 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में 37,586 बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 21,069 और इंटरमीडिएट के 16,517 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। परिषद से कई दिन पहले ही प्रवेश पत्रों को जिला विद्यालय कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया। कार्यालय से इनका वितरण भी शुरू हो गया। अभी तक 136 विद्यालय ही ऐसे हैं जिन्होंने कार्याल से प्रवेश प्राप्त करके विद्यार्थियों को वितरण शुरू कर दिया। जबकि 120 विद्यालयों ने अभी तक कार्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं किए हैं। जिससे इन विद्यालयों के लगभग 15 हजार बच्चों के हाथों में अभी प्रवेश पत्र नहीं पहुंचा है। जिससे इन विद्यालयों के परीक्षार्थी काफी परेशान हैं। उन्हें पढ़ाई को छोड़कर प्रवेश पत्र के लिए भाग दौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिन विद्यालयों ने अभी तक प्रवेश पत्र कार्यालय से प्राप्त नहीं किए हैं वे शीघ्र इनको प्राप्त कर परीक्षार्थियों को वितरण करें। लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed