फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 year old boy missing from SN Medical College Agra

Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज से लापता हुआ 12 साल का बालक, फिरोजाबाद के बालगृह से लाया गया था आगरा

Sat, 12 Nov 2022 03:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Nov 2022 03:37 PM IST
सार

फिरोजाबाद के बालगृह में रहने वाले बालक की तबियत खराब होने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह वह अपने बेड पर नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
12 year old boy missing from SN Medical College Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद बाल गृह से एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में इलाज के लिए लाया गया 12 साल का बालक शनिवार को लापता हो गया। उसकी देखभाल में दो कर्मचारी लगे थे। उन्होंने बालक के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में वह अकेला जाता नजर आया है। बालक पूर्व में चर्चित रहा था। उसे विदेशी दंपती गोद लेना चाहते थे। मगर, एक युवक ने उसके भाई होने का दावा किया था। अब भाई ने साजिश की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन


बालक बाल गृह, फिरोजाबाद में रह रहा है। चार दिन पहले उसकी तबीयत खराब हो गई। उसने पेट में समस्या बताई थी। इस पर बाल कल्याण समिति के आदेश पर उसे दस नवंबर को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कालेज में लाया गया। शुक्रवार को उसे बाल रोग विभाग में भेज दिया गया। उसका इलाज चल रहा था। शनिवार की तड़के कर्मचारियों की नजर बालक के बेड पर गई। बालक नहीं सो रहा था। इस पर उधर उधर देखा। मगर, वो कहीं नजर नहीं आया। इस पर हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इसमें बालक अकेला जाता नजर आया। एसएन मेडिकल कालेज से निकलने के बाद कहां गया? यह पता नहीं चल सका है। बालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश की जताई आशंका

उधर, बालक को एक दंपती को गोद दिया जा रहा था। मगर, बेंगलुरू के युवक ने उसे अपना भाई बताया था। उसे गोद देने का विरोध किया था। बाल गृह के कर्मचारियों ने युवक को उसके बीमार होने की जानकारी दी थी। बालक के लापता होने पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि परिजन साजिश की आशंका जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed