{"_id":"6a2dc0523b4db6c3c3068a29","slug":"12-vehicles-seized-for-blocking-the-road-near-taj-mahal-agra-news-c-25-1-agr1034-1084277-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताजमहल के पास रास्ता रोकने पर 12 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताजमहल के पास रास्ता रोकने पर 12 वाहन सीज
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल के पास कटरा उमर खां में गाइड-फोटोग्राफरों के दोपहिया वाहनों से रास्ता रुकने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 12 वाहनों को सीज कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई।
फोटोग्राफरों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने वाहनों के ताले तोड़े, जबकि मालिक पास ही खड़े थे। पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताया। पुलिस का कहना है कि कटरा उमर खां वेलफेयर एसोसिएशन की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। कई बार समझाने के बावजूद वाहन खड़े हो रहे थे, इसलिए शनिवार को 12 वाहनों को सीज किया गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने ताले तोड़ने की बात गलत बताई और कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ रास्ता अवरुद्ध होने पर की गई है।