फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 vehicle owners did not take takeover order

12 वाहन स्वामियों ने नहीं लिया अधिग्रहण आदेश

Tue, 20 Apr 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
12 vehicle owners did not take takeover order
कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए व्यवस्थाओं में जुटे प्रशासन को स्कूल संचालकों का सहयोग नहीं मिल पा रहा। 12 वाहन स्वामी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक वाहनों के अधिग्रहण का आदेश नहीं लिया है। ऐसे में एआरटीओ ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है और स्पष्ट किया है कि बिना अधिग्रहण आदेश के भी अपना वाहन अधिग्रहीत मानें।
विज्ञापन

एआरटीओ राजेश राजपूत ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जनपद के सभी वाहन स्वामियों और स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को अधिग्रहण आदेश भेजे जा चुके हैं। पुलिस के माध्यम से आदेश तामील कराए गए हैं। सभी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहनों की मरम्मत करा लें। एआरटीओ ने बताया कि 12 वाहन स्वामी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अधिग्रहण आदेश नहीं लिया। जिनमें अधिकांश विद्यालय संचालक हैं। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एआरटीओ ने बताया कि सभी वाहन स्वामी बिना अधिग्रहण आदेश के अपने वाहन को अधिग्रहीत मानें। संबंधित ब्लॉक और मंडी समिति में 23 और 24 अप्रैल को वाहन उपलब्ध कराएं। चुनाव की व्यवस्थाओं में सहयोग बनाए रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed