फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 roads in Agra will be repaired

Agra: 2.40 करोड़ से भरेंगे सड़कों के जख्म, 30 गांवों को मिलेगी बड़ी राहत; मानसून से पहले पूरा होगा कार्य

Sun, 29 Mar 2026 03:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 29 Mar 2026 03:07 PM IST
सार

आगरा में मरम्मत के लिए 12 सड़कों की सूची तैयार की गई है। सभी 12 सड़कों के लिए 20-20 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। साथ ही नाै महीने की समय सीमा तय की गई है। 

विज्ञापन
12 roads in Agra will be repaired
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में लंबे समय से हिचकोले खाने को मजबूर ग्रामीणों को अब राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 2.40 करोड़ रुपये की लागत से 30 गांवों को जोड़ने वाले 12 प्रमुख मार्गों की मरम्मत कराएगा। इसके लिए ई-निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिन्हें 27 अप्रैल को खोला जाएगा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) ने जिले के विभिन्न ब्लाॅकोंं और शहरी क्षेत्रों में सड़कों के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया था। अब मरम्मत के लिए 12 सड़कों की सूची तैयार की गई है। सभी 12 सड़कों के लिए 20-20 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। साथ ही नाै महीने की समय सीमा तय की गई है। फतेहपुर सीकरी, अकोला, पिनाहट, अछनेरा, शमसाबाद, फतेहाबाद, जैतपुर और बाह विकास खंडों की सड़कों की मरम्मत होगी। इसके अलावा आगरा शहर के विभिन्न हिस्सों और सहायक अभियंताओं के अधीन आने वाले मार्गों पर भी पैचवर्क किया जाएगा।
विज्ञापन


गुणवत्ता पर रहेगी विशेष नजर
मानसून के मद्देनजर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की तैयारी है। 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक निविदाएं स्वीकार की जाएंगी और उसी दिन तकनीकी बिड खोली जाएगी। कार्य की गुणवत्ता पर विशेष नजर रहेगी। -राघवेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड)
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed