{"_id":"6087835990b59819b01c30ff","slug":"12-patients-dies-and-264-new-cases-of-covid-reported-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में कोरोना का कहर: पीडब्लूडी के जेई सहित 12 मरीजों की मौत, 264 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में कोरोना का कहर: पीडब्लूडी के जेई सहित 12 मरीजों की मौत, 264 नए संक्रमित मिले
Tue, 27 Apr 2021 08:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Apr 2021 08:52 AM IST
सार
जिले में पहली बार 24 घंटे में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों की मौत हुई है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 264 लोग संक्रमित भी मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना: थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में सोमवार को कोरोना से मरने वालों का रिकॉर्ड टूट गया। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पीडब्लूडी विभाग के जेई सहित 12 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले 24 घंटे में सर्वाधिक आठ मौतें हुई थीं। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 120 पर पहुंच गई है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 264 लोग संक्रमित भी मिले हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6502 हो गई है।
विज्ञापन
रविवार की रात कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक मौतें जिला अस्पताल में हुई। यहां स्थित कोविड अस्पताल में 24 घंटे में चार मौतें हुईं, जबकि तीन लोगों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दम तोड़ दिया। मरने वालों में लालपुर सगौनी निवासी एक युवक, शिवनगर निवासी एक महिला, आगरा रोड निवासी एक वृद्ध, चितायन निवासी एक व्यक्ति, औडेंय निवासी एक युवक, पुड़री एलाऊ निवासी एक युवक, निजामपुर निवासी एक वृद्ध शामिल है। सभी का कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन
पीडब्लूडी विभाग में तैनात जेई एमपी सिंह का तीन दिन पहले स्वास्थ्य बिगड़ा था। परिजनों ने उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त पिछले 24 घंटे में बरनाहल में एक, किशनी में तीन लोगों की कोरोना संक्रमित होने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
बेटी के हाथ पीले करने से पहले पिता की मौत
किशनी क्षेत्र में रामनगर तिराहा निवासी एक वृद्ध को सोमवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला। वृद्ध की देर शाम जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्ध की बेटी की सोमवार को ही बारात आनी थी, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। पिता की मौत से परिजनों में मातम छा गया।
24 घंटे में 264 संक्रमित मिले
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 264 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 26 लोगों को गंभीर हालत में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के आदेश दिए हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने और लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील की है।

कुरावली में दो स्वास्थ्यकर्मी सहित 19 संक्रमित मिले
कुरावली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर लगाकर लोगों की जांच की। जांच के दौरान 19 कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें ग्राम विक्रमपुर निवासी एक पुरुष, कुंवररपुर निवासी चार पुरुष, फतेहजंगपुर निवासी एक पुरुष, घिरोर रोड निवासी एक पुरुष, आवास विकास मैनपुरी निवासी एक पुरुष एक महिला, मेरापुर भोगांव निवासी दो पुरुष एक महिला, सुल्तानगंज निवासी एक पुरुष, भीम नगर निवासी एक महिला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवासी एक पुरुष एक महिला, घरनाजपुर निवासी एक पुरुष, प्रेमपुरा निवासी एक पुरुष एक महिला शामिल हैं।
किशनी में 35 मिले संक्रमित
सोमवार को कस्बा स्थित सीएचसी पर कुल130 लोगों ने एंटीजन जांच कराई। जांच के दौरान 35 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 70 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए हैं।