{"_id":"6086f2aa8ebc3e8d2e1b6e4c","slug":"12-deaths-due-to-corona-infection-including-pwd-s-je-mainpuri-news-agr489918487","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी के जेई सहित कोरोना संक्रमण से 12 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी के जेई सहित कोरोना संक्रमण से 12 की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों का रिकॉर्ड टूट गया। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पीडब्लूडी विभाग के जेई सहित 12 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले 24 घंटे में सर्वाधिक आठ मौतें हुई थीं। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 120 पहुंच गई है।
रविवार की रात कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक मौतें जिला अस्पताल में हुई। यहां स्थित कोविड अस्पताल में 24 घंटे में चार मौतें हुईं, जबकि तीन लोगों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दम तोड़ दिया। मरने वालों में लालपुर सगौनी निवासी एक युवक, शिवनगर निवासी एक महिला, आगरा रोड निवासी एक वृद्ध, चितायन निवासी एक व्यक्ति, औडेंय निवासी एक युवक, पुड़री एलाऊ निवासी एक युवक, निजामपुर निवासी एक वृद्ध शामिल है। सभी का कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया है।
पीडब्लूडी विभाग में तैनात जेई एमपी सिंह का तीन दिन पहले स्वास्थ्य बिगड़ा था। परिजनों ने उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त पिछले 24 घंटे में बरनाहल में एक, किशनी में तीन लोगों की कोरोना संक्रमित होने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित वृद्ध ने तोड़ा दम
बरनाहल। क्षेत्र के गांव लाखनमऊ निवासी 54 वर्षीय एक व्यक्ति को दो दिन पहले बुखार आया था। परिजनों के अनुसार उन्होंने किसी प्राइवेट अस्पताल से दवा ली थी। रविवार को आराम न होने पर उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरनाहल पर उपचार कराया। यहां कोरोना की जांच की तो रिपोर्ट पाजिटिव निकली। इसके बाद उन्हें मैनपुरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रोटोकॉल के तहत गांव में शव का अंतिम संस्कार किया।
बेटी के हाथ पीले करने से पहले पिता की मौत
किशनी। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो गई। रामनगर तिराहा निवासी एक वृद्ध को सोमवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला। वृद्ध की देर शाम जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो ई। वृद्ध की बेटी की सोमवार को ही बारात आनी थी, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। पिता की मौत से परिजनों में मातम छा गया। नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी 70 वर्षीय वृद्धा को ऑक्सीजन लेवल कम होने पर सोमवार को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित मिली। उपचार शुरू होने के पांच मिनट बाद उसकी मौत हो गई। नगर के सदर बाजार निवासी 32 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित मिलने पर एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में उपचार चल रहा था। सोमवार को युवक ने आगरा में दम तोड़ दिया।